प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी के कानून का वादा याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं किसान : डॉ. सुशील गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी के कानून का वादा याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं किसान : डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 07 दिसंबर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों का एक लंबा आंदोलन चला बीजेपी ने 750 से ज्यादा किसानों की शहादत ली। तब जाकर प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने का वादा किया और उस आंदोलन को खत्म कराया। लेकिन कई साल बीत गए प्रधानमंत्री ने आज तक संसद में एक भी शब्द एमएसपी की गारंटी के कानून पर नहीं बोला। किसान उसी वादे को याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से हरियाणा की बीजेपी सरकार किसानों को रोक रही है और युवा किसान शुभकरण की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि किसान हरियाणा से तो कुछ भी नहीं मांग रहे। तो फिर हरियाणा की बीजेपी की सरकार किसानों के प्रति इतना सख्त रवैया क्यों अपनाए हुए है। हरियाणा सरकार को किसानों से क्या तकलीफ है।

उन्होंने कहा कि क्या पंजाब के किसान को हरियाणा से होकर दिल्ली पहुंचने का अधिकार नहीं है? ये बीजेपी की गलतफहमी है कि वो सिर्फ पंजाब के किसान हैं, हरियाणा का किसान भी उनके साथ है। पूरे देश के किसान एक साथ हैं। जब प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी का कानून बनाने की गारंटी दी थी तब हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के किसान भी दिल्ली बॉर्डर पर बैठे थे। आज भी पूरे देश का किसान एमएसपी की गारंटी के कानून की मांग कर रहा है और किसानों की ये मांग जायज है। मैं किसानों की मांग का समर्थन करता हूं और उनकी मांग मानी जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों ने बहुत शांति बरती है। यदि शांति बरते बरते सरकार कोई ध्यान नहीं देगी तो आखिरकार सड़कों पर आना पड़ेगा और किसान आए। आज भी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और रबड़ की गोलियां मारी गई, ये सही नहीं है। मेरी किसानों से अपील है कि ये अंधी और बहरी सरकार है। गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से आगे आएं और एकजुटता रखें तभी ये सरकार झुकेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img