TOP Story Exclusive: सदर बाजार मार्केट प्रधान बोले- कोई भी सरकार दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सफल नहीं

TOP Story Exclusive: सदर बाजार मार्केट प्रधान बोले- कोई भी सरकार दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सफल नहीं

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट के प्रधान राकेश कुमार यादव ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफल नहीं हो पाया है। टॉप स्टोरी के संवाददाता से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सभी पार्टियों को जनता के हित में कार्य करना चाहिए।

राकेश कुमार यादव ने कहा कि दिल्लीवासियों ने हमेशा सरकारों का साथ दिया है, चाहे वह कोरोना काल हो या कोई अन्य आपदा, लेकिन बदले में उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सदर बाजार व्यापार मंडल और दिल्ली का व्यापारिक समुदाय चाहता है कि किसी भी सरकार के कार्यों में व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि व्यापारी सरकार को भारी कर देते हैं और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां देश-विदेश से सैलानी आते हैं, इसलिए सरकार को स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से अपील की कि राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img