Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

रोटी में थूक लगाकर रोटी बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर रोटियों में थूक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर रोटियों में थूक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर रोटियों में थूक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बस्ती के रबूपुरा-भाईपुर रोड पर एक ढाबा है। शुक्रवार देर रात ढाबे पर रोटियां बनाई जा रही थीं, जिसे देखकर ढाबे पर खाना खा रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। लेकिन जब शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए। एडीसीपी ग्रेटर अशोक कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की गई है। आरोपी की पहचान कर आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढाबा बंद कराने की मांग की है। फिलहाल आरोपी के ढाबा बंद है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी गाजियाबाद और मेरठ में इसी तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें तंदूरी रोटी पर थूक लगाकर उसे बनाया जा रहा था। ऐसे मामलों में प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *