Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाख

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, ,12 गिरफ्तार

थाना फेस वन पुलिस ने ऐसे कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है जो विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगता था
थाना फेस वन पुलिस ने ऐसे कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है जो विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगता था

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस वन पुलिस ने ऐसे कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है जो विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगता था। पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मार कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 14 डेस्कटॉप सीपीयू हेडफोन राउटर सर्वर बरामद हुए हैं।

एडीसीपी मनीष ने बताया कि थाना फेस वन पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-2 के सी ब्लॉक में कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को साथ ठगी की घटनाए की जा रही हैं। पुलिस ने यहां से प्रदीप कुमार, अविरल गौतम, ऋषभ शुक्ला, अली हसन, अनुराग तोमर, हरेंद्र चौधरी, मोहम्मद राजू, संदीप कुमार, दीपक शर्मा, सौरभ साकेत, प्रियदर्शी व शिवम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 14 डेस्कटॉप, 14 कीबोर्ड, 14 माउस, 14 सीपीयू, हेडफोन, वाई-फाई राउटर व 2 सर्वर बरामद हुए हैं।

विदेशी नागरिकों को करते थे कॉल
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विदेशी नागरिकों को कॉल कर बताते हैं कि उनकी कंपनी के पास एमकैफी नॉर्टन नामक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर लैपटॉप व कंप्यूटर में आने वाली समस्याओं के समाधान करता है। आरोपी विदेशी नागरिकों से एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर 100 डॉलर लेते थे। इसके बाद उसके कालरों को लिंक उनकी ईमेल पर भेजकर पैसे ठगते थे। आरोपियों द्वारा बगैर किसी लाइसेंस के फर्जी रूप से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *