राज्यउत्तर प्रदेश

Mathura: मथुरा में मस्जिद के पास मिले गोवंश के अवशेष, इलाके में तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

Mathura: मथुरा में मस्जिद के पास मिले गोवंश के अवशेष, इलाके में तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बरसाना रोड स्थित एक मस्जिद के समीप गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना फैली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गौ रक्षक दल मौके पर पहुंच गए। अवशेषों को देखकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए और कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश हो सकती है। एसएसपी ने यह भी कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अवशेषों को फेंकने वाले शख्स या शख्सों की पहचान की जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players