Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

एल्विश यादव के मोबाइल से खुलेगा राज, होगी जेल या फिर रहेंगे आजाद

रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट अगले सप्ताह में आने की संभावना हैं
रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट अगले सप्ताह में आने की संभावना हैं

अमर सैनी

नोएडा। रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट अगले सप्ताह में आने की संभावना हैं। पुलिस को आशंका है कि एल्विश और उसके साथियों ने रेव पार्टी और सांपों के जहर से संबंधित कई तस्वीरें और चैट डिलीट की हैं, जो केस के लिए काफी अहम है। बताया जा रहा है कि मोबाइल के डाटा रिकवरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रिपोर्ट को नोएडा पुलिस फिर से संबंधित न्यायालय में पेश करेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद एल्विश की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं।

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था की तरफ से यूट्यूबर एल्विश यादव समेत 6 के खिलाफ बीते साल मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अगले दिन पुलिस ने पांच सपेंरों को गिरतार कर लिया था। इसके 135 दिन बाद पुलिस ने एल्विश यादव को गिरतार किया था। इस मामले मे जांच के दौरान एल्विश यादव के दो सहयोगियों विनय व ईश्वर को भी गिरतार किया गया था। एल्विश यादव और उसके साथियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में 1200 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। पुलिस उस वर्चुअल नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिससे एल्विश बात करता था। एल्विश यादव सांपों के जहर की पार्टी के लिए जिस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था उसका सर्वर चीन में होने की बात कही जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *