Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi: CM रेखा गुप्ता का AAP पर हमला, कहा- “नौटंकी पार्टी है, कोर्ट के आदेश पर हो रहा काम”

Delhi: CM रेखा गुप्ता का AAP पर हमला, कहा- “नौटंकी पार्टी है, कोर्ट के आदेश पर हो रहा काम”

दिल्ली के जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में अतिक्रमण स्थल का दौरा करने पहुंचे AAP नेताओं संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “झुग्गी-झोपड़ियों को कोई हाथ भी नहीं लगा रहा है, लेकिन AAP नौटंकी कर रही है।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “AAP पार्टी बेरोजगारों की पार्टी है, इनका काम सिर्फ जनता को बरगलाना और बहकाना है। हम सकारात्मक काम कर रहे हैं, कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं। जहां रहना है वहां रहिए, सुविधाएं देना सरकार का कर्तव्य है, लेकिन नाले या सड़क के ऊपर बने घरों को बचाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने AAP को निरंकुश पार्टी बताया और कहा कि “ये वो पार्टी है जो अपने शासनकाल में खुद ही धरने पर बैठ जाया करती थी। अब भी इनका मकसद सिर्फ नाटक करना और विकास के कार्यों में बाधा डालना है।”रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति को पक्का मकान देना है, लेकिन वह योजनाबद्ध तरीके से ही संभव है। दिल्ली जो वर्षों से उपेक्षित रही है, उसे 100 दिनों में ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन हमारी नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हैं।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के अनुरूप कार्य कर रही है और सभी के हितों का ध्यान रख रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और विकास कार्यों में सहयोग करें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें