Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

रक्तदान शिविर का आयोजन

कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए ने मां तारा फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया
कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए ने मां तारा फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया

अमर सैनी

नोएडा। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए ने मां तारा फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें शहीद लेफ्टिनेंट विजयंत थापर के माता-पिता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने कहा कि यह पहली बार है कि नोएडा में रक्तदान शिविर 100% सफल रहा है। रविवार को हमने 130 यूनिट रक्त एकत्रित कर भारतीय सेना की टीम की ओर से शिविर प्रभारी जगदीश चंद्र को सौंप दिया है। आरडब्ल्यूए सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे अध्यक्ष के प्रयासों और सेक्टरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण इस रक्तदान शिविर को सफल बनाना संभव हो पाया है। बजरंग लाल गुप्ता ने कहा कि आज यह बहुत ही सुखद अनुभव रहा है कि सभी सेक्टरवासियों ने भारतीय सेना के लिए इस रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्य में टाटा स्टील से गजेंद्र चौधरी, डॉ. समरजीत चौधरी और आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, संयुक्त सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष राजरानी अग्रवाल, ऑडिटर के.डी. शर्मा, अजय शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य विद्या रावत, मीरा वार्ष्णेय ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *