नई दिल्ली: फर्जी डॉक्टर नमित सिंह के खिलाफ एम्स ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली, 4 मई: महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और एम्स दिल्ली के रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत होने का दावा करने वाले डॉ नमित सिंह को एम्स प्रशासन ने फर्जी बताया है। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

एम्स दिल्ली की प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने बताया कि हमारे संज्ञान में आया है कि डॉ नमित सिंह नामक कोई व्यक्ति खुद को ना सिर्फ एम्स दिल्ली से जुड़ा हुआ बता रहा है। बल्कि सोशल मीडिया पर महिलाओं से अभद्रता भी कर रहा है। हम बहुत स्पष्ट रूप से बताना चाहेंगे, कि डॉ नमित सिंह का एम्स दिल्ली से कोई भी संबंध नहीं है। संस्थान ऐसे मुद्दों को गंभीरता से लेता है और संस्थान को गलत तरीके से पेश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून का पूरा इस्तेमाल करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

उन्होंने कहा, डॉ नमित सिंह ने एम्स निदेशक कार्यालय के नाम से जो भी पत्र या दस्तावेज प्रसारित किया है, वह पूरी तरह से फर्जी और अनधिकृत है। ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिए गए उनके बयान और टिप्पणियां पूरी तरह से उनकी अपनी हैं और एम्स दिल्ली उनके किसी भी विचार या स्थिति का समर्थन नहीं करता है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सावधान रहें और एम्स दिल्ली से जुड़े होने के उक्त दावों की आधिकारिक रूप से पुष्टि करें।

कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img