उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर- 113 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उक्त बदमाश पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र में कई मुकदमे दर्ज है। यह मुंबई के थाणे नगर थाने से भी वांछित है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस गुरुवार की रात को चेकिंग कर रही थी, तभी काले रंग की एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाए भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया तथा उसे घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जतिन उर्फ चीता पुत्र मनोज निवासी जनपद हापुड़ वर्तमान पता सलारपुर थाना सेक्टर 39 के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके कब्जे से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि यह बदमाश अपने गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट ,चोरी की घटनाएं करता है। उन्होंने बताया कि यह मुंबई के थाणे नगर थाने से भी वांछित चल रहा है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की उम्र 23 वर्ष है। इसके खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players