Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

नोएडा में आप विधायक मामले में एक गिरफ्तार

थाना फेस 1 पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया
थाना फेस 1 पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस 1 पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया युवक घटना के समय विधायक के बेटे के साथ मौजूद था। वहीं नोएडा पुलिस अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि विधायक सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।
विधायक अमानतुल्ला खान और बेटे अनस समेत अज्ञात के खिलाफ 7 मई को थाना फेस 1 मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक इकरार अहमद नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। दावा है कि पकड़ा गया आरोपी मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद था। इकरार के अलावा और कई लोग भी विधायक के बेटे अनस के साथ थे, पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।

विधायक समेत तीन के खिलाफ NBW जारी
पुलिस के मुताबिक फरार आप विधायक अमानतुल्ला खान, बेटे अनस और अबु बकर के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यूए जारी किया गया है। पुलिस की कई टीमें विधायक समेत तीनों की तलाश में जुटी हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही विधायक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में नोएडा जोन एडीसीपी का कहना है कि पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में एक आरोपी इकरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान, बेटे अनस और अबु बकर के खिलाफ NBW जारी हुआ है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *