Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

xr:d:DAFlkoRmmsA:13,j:3233977709631849760,t:23061207

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक के पास बुधवार सुबह उतरते समय सत्यप्रकाश 43 निवासी गांव भटोला शर्की जिला अमरोहा की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार सत्यप्रकाश बुधवार सुबह ट्रेन में सवार होकर हरियाणा काम की तलाश में जा रहे थे। कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन के रुकने पर वह उतरने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच वह ट्रेन से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह सत्यप्रकाश ट्रेन में सवार होकर हरियाणा में काम की तलाश करने जा रहे थे। उनकी मौत की सूचना पर परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर उनकी पहचान की। उनकी मौत पर पत्नी मीरा, बड़े पुत्र शिवम, पुत्री कामिनी व काजल का रो रोकर बुरा हाल था।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से उतरते समय गिरने से व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रहा है। व्यक्ति के ट्रैक के पास खंभे पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें