Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्‍ली में बांग्‍लादेश के 100 सदस्‍यीय युवा प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रि-भोज का आयोजन किया

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्‍ली में बांग्‍लादेश के 100 सदस्‍यीय युवा प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रि-भोज का आयोजन किया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्‍ली में बांग्‍लादेश के 100 सदस्‍यीय युवा प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रि-भोज का आयोजन किया

युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कल नई दिल्‍ली में बांग्‍लादेश के सौ सदस्‍यीय युवा प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया। सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में श्री ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार चैंपियनशिप और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान की भावना का सम्‍मान करती है। सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान दोनों देशों को एक साथ जोड़ता है।

श्री ठाकुर ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि इस प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा चमत्‍कारों, उपलब्धियों और मूल्‍यवान शिक्षाओं से परिपूर्ण रहा है। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मित्रता और क्षेत्रीय सहयोग के गहरे बंधन के प्रति वचनबद्धता युवाओं को सुनहरे अवसर प्रदान करती है। श्री ठाकुर ने आशा जताई कि प्रतिनिधिमंडल ने इस वार्षिक समारोह के दौरान नई मित्रता स्‍थापित करके स्‍थाई यादें बनाई हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सहयोग, समझ और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए तत्‍पर है।

बांग्‍लादेश युवा प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम की शुरुआत 2012 में विदेश मंत्रालय तथा युवा कार्य और खेल मंत्रालय की एक संयुक्‍त पहल के रुप में की गई थी। इस युवा कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्‍य सद्भावना और एक दूसरे के देशों की समझ तथा युवाओं में मूल्‍यों और संस्‍कृति की समझ विकसित करना तथा विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्‍साहित करना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *