रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए धरना दिया

अमर सैनी
नोएडा। सेवन-एक्स सोसाइटी के लोगों ने बुधवार को सेक्टर-6 प्राधिकरण दफ्तर पर फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में 20 से अधिक सोसाइटी के लोग शामिल रहे। निवासी नवीन मिश्रा ने बताया कि बुधवार को ग्रुप हाउसिंग के एसीईओ क्रांतिवीर सिंह और ग्रुप हाउसिंग महाप्रबंधक विवेक गोयल को ज्ञापन सौंपा गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने चार दिसंबर को फ्लैट ओनर्स की प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। उस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के आशीष चौहान ने भी फ्लैट ओनर्स की सभा को ऊर्जावान तरीके से संबोधित किया और कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने का आश्वासन दिया। निवासी नवीन दुबे ने कहा कि दो सप्ताह का समय प्राधिकरण को दिया गया है। अगर 15 दिनों में रजिस्ट्री नहीं खुलती है तो विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर कार और ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img