Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

किसानों आज यमुना प्राधिकरण घेरेंगे

किसानों आज यमुना प्राधिकरण घेरेंगे
दस प्रतिशत आबादी भूखंड समेत अन्य मांगों को लेकर तीसरे दिन भी किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर डटे रहे।

अमर सैनी
नोएडा। दस प्रतिशत आबादी भूखंड समेत अन्य मांगों को लेकर तीसरे दिन भी किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर डटे रहे। किसानों का गुरुवार को यमुना प्राधिकरण पर आंदोलन की तैयारी है। बुधवार को किसान बैठक और चर्चाएं कर तैयारी करने में जुटे रहे।

बुधवार को महापड़ाव की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय सचिव राजे प्रधान ने की। सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। सिस्टम सुधार संगठन के नेता अंशुमान ठाकुर ने कहा कि 10 फीसदी प्लॉट, नए कानून के लाभ को लागू करने और कमेटी की सकारात्मक सिफारिशों को लागू करने तक लगातार जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बयान जारी कर कहा कि महापड़ाव 28 नवंबर से एक दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर रहेगा। दो दिसंबर को मांगें नहीं माने जाने पर दिल्ली कूच होगा। सरकार के पास एक दिसंबर तक का समय है। किसानों के पक्ष में फैसला ले, अन्यथा सरकार पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होंगे। गुरुवार को सुबह 10 बजे किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर यमुना प्राधिकरण पर कूच करेंगे। यमुना प्राधिकरण पर जाने के लिए किसान संगठनों ने अपने-अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। किसान जुलूस के रूप में अल्फा कॉमशियल बेल्ट से होते हुए परी चौक से पी-थ्री से यमुना विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर पहुंचेंगे। एक दिसंबर तक वहां पर ही महापड़ाव रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें