सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

अमर सैनी
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार शाम बाइक सवार दो छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को जिम्स अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यूपी के जालौन निवासी आदर्श पटेल (18) दनकौर क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। बताया जाता है कि बुधवार शाम वह अपने दोस्त ईशू के साथ बाइक से गौर यमुना सिटी स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वे दनकौर कस्बे के बाईपास रोड से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आदर्श पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों छात्र ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था जिसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसकी वजह से आदर्श पटेल की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों का कहना है कि एक छात्र की सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दूसरे की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक छात्र के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल छात्र की हालत भी गंभीर बनी हई है, उसका जिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img