दिल्लीभारतराज्य

राजनाथ सिंह ने दुनिया की सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग का किया दौरा

-इस सुरंग में अमरीका अपनी पनडुब्बियों, टारपीडो, नौसेना के सतही जहाजों व प्रोपेलरों का करता है परीक्षण

नई दिल्ली, 25 अगस्त: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी अमरीका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया। इस दौरान सतही युद्धक केंद्र के कमांडर तथा तकनीकी निदेशक ने सुरंग के वास्तविक प्रयोग समेत तमाम उपयोगी जानकारी उनके साथ साझा की।

यह चैनल दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है, जहां अमरीका अपनी पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों संग प्रोपेलरों का परीक्षण करता है। इस दौरे और चर्चा का उद्देश्य भारत में नौसेना के लिए विकसित किए जा रहे स्वदेशी डिजाइन के लिए इसी प्रकार की सुविधाओं की शुरुआत करना है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह के साथ अमरीका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन कर्मी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से रक्षा प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players