Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 5 पार्षद बीजेपी में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 5 पार्षद बीजेपी में शामिल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP के 5 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी नेता और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी मौजूद रहे। बता दें कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधासनभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 5 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इनमें वार्ड-178 से पार्षद सुगंधा बिधूड़ी, वार्ड- 30 से पवन सहरावत, वार्ड- 28 से राम चंद्र, वार्ड-177 से ममता पवन और वार्ड- 180 से मंजू निर्मल शामिल हैं। दरअसल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में आप के 5 पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आप पार्टी के भ्रष्टाचार और काम नहीं करने की नीयत से आजिज होकर 5 पार्षदों ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इन सब पार्षदों का एक ही मत है कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी विकास कार्यों को गति दे रहे हैं, लोगों को सबको साथ लेकर चल रहे हैं, तो हम भी दिल्ली में अपने लोगों के लिए कुछ काम करना चाहते हैं। ऐसे साथियों का हम स्वागत करते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *