Delhi Crime: बदरपुर में मोबाइल चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 82 मोबाइल और हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: बदरपुर में मोबाइल चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 82 मोबाइल और हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के बदरपुर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 82 मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश उर्फ लल्लू और उसके साथी देव (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना बदरपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के मोबाइलों की बड़ी खेप लेकर एनटीपीसी रेलवे लाइन, लोहिया पुल, आली गांव की तरफ जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान पर पहुंच गई।

टीम ने मौके पर नीले रंग के बैग के साथ एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहे जाने पर वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम ने उसका पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके बैग की जांच करने पर कुल 82 चोरी किए गए मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम रमेश उर्फ लल्लू है और वह एक सक्रिय ‘बैड कैरेक्टर’ (BC) है, जो लंबे समय से चोरी की घटनाओं में लिप्त रहा है। उसने स्वीकार किया कि वह और उसके साथी सार्वजनिक वाहनों में सफर कर रहे यात्रियों से मोबाइल चोरी करते थे।

रमेश ने बताया कि जब उनके पास लगभग 400-500 मोबाइल इकट्ठे हो जाते, तो वे उन्हें नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में सप्लाई करते थे, जहां चोरी का माल आसानी से बिक जाता था। उसने यह भी खुलासा किया कि उसके साथी ने यह बैग एक अन्य साथी तक पहुंचाने के लिए उसे सौंपा था और आत्मरक्षा के लिए हथियार भी दिया गया था। रमेश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी देव को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि चोरी का नेटवर्क किन-किन राज्यों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों तक फैला है।

साउथ ईस्ट जिले की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के कम से कम सात मामलों का खुलासा हुआ है। बरामद मोबाइलों की पहचान कर उनके मालिकों से संपर्क किया गया और कई पीड़ितों को उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना मोबाइल दोबारा पाने वाले लोगों ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया और पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत की सराहना की। बदरपुर पुलिस का यह ऑपरेशन शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img