राज्यपंजाब

पंजाब सरकार द्वारा राज्य पेंशन योजना के तहत मृत और अयोग्य लाभार्थियों से 145.73 करोड़ रुपये की वसूली: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा राज्य पेंशन योजना के तहत मृत और अयोग्य लाभार्थियों से 145.73 करोड़ रुपये की वसूली: डॉ. बलजीत कौर

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 4 सितंबर

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुजुर्गों, विधवाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांगों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल के दौरान, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में राज्य पेंशन योजना के तहत लाभ ले रहे लाभार्थियों की पहचान के लिए समय-समय पर सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2.44 लाख मृत लाभार्थियों की पहचान की गई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य पेंशन योजना के तहत पेंशन ले रहे 1,22,908 लाभार्थी मृत और अयोग्य पाए गए, जिनसे 77.91 करोड़ रुपये की वसूली की गई। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान, राज्य पेंशन योजना के तहत पेंशन ले रहे 1,07,571 लाभार्थी मृत और अयोग्य पाए गए, जिनसे 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, वर्ष 2024-25 के जुलाई माह तक 14,160 लाभार्थियों को पेंशन योजना के तहत अयोग्य पाया गया है। राज्य सरकार द्वारा इन लाभार्थियों से 26.59 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि कुल 2,44,639 लाभार्थियों से 145.73 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इनमें से अमृतसर जिले में 17,851 लाभार्थियों से 10.54 करोड़ रुपये, बरनाला में 6,770 लाभार्थियों से 4.27 करोड़ रुपये, बठिंडा में 19,590 लाभार्थियों से 3.44 करोड़ रुपये, फतेहगढ़ साहिब में 5,984 लाभार्थियों से 2.10 करोड़ रुपये, फरीदकोट में 6,081 लाभार्थियों से 3.39 करोड़ रुपये, फिरोजपुर में 7,024 लाभार्थियों से 7.00 करोड़ रुपये, फाजिल्का में 10,596 लाभार्थियों से 5.59 करोड़ रुपये, गुरदासपुर में 13,799 लाभार्थियों से 15.85 करोड़ रुपये, होशियारपुर में 12,317 लाभार्थियों से 7.09 करोड़ रुपये, जालंधर में 20,434 लाभार्थियों से 4.40 करोड़ रुपये, कपूरथला में 7,729 लाभार्थियों से 4.15 करोड़ रुपये, लुधियाना में 18,088 लाभार्थियों से 6.72 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब में 11,991 लाभार्थियों से 2.41 करोड़ रुपये, मोगा में 10,054 लाभार्थियों से 14.42 करोड़ रुपये, मानसा में 8,260 लाभार्थियों से 2.70 करोड़ रुपये, एस.बी.एस नगर में 12,204 लाभार्थियों से 3.65 करोड़ रुपये, पठानकोट में 2,918 लाभार्थियों से 3.05 करोड़ रुपये, पटियाला में 24,316 लाभार्थियों से 10.61 करोड़ रुपये, रूपनगर में 4,751 लाभार्थियों से 1.15 करोड़ रुपये, संगरूर में 7,888 लाभार्थियों से 21.46 करोड़ रुपये, एस.ए.एस नगर में 4,808 लाभार्थियों से 1.59 करोड़ रुपये, और तरनतारन में 11,186 लाभार्थियों से 10.06 करोड़ रुपये की वसूली शामिल है।

मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके तहत राज्य के निवासियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार द्वारा 5,924.50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 तक 33,58,159 लाभार्थियों की पेंशन के लिए 2,505.52 करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा खर्च की जा चुकी है। यह राशि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं, आश्रित बच्चों और विकलांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता योजना के तहत दी जाती है।

मंत्री ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि पेंशन का लाभ हर जरूरतमंद लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को साफ-सुथरा प्रशासन प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players