पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास

पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 4 सितंबर

पंजाब विधानसभा ने आज चार महत्वपूर्ण बिल पास किए हैं, जिनमें पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल, 2024, पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024, पंजाब पंचायती राज (संशोधन) बिल, 2024 और पंजाब कृषि उत्पाद मंडियाँ (संशोधन) बिल, 2024 शामिल हैं।

वित्त और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल पेश किया। इसी प्रकार, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024 और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब पंचायती राज (संशोधन) बिल, 2024 पेश किया। तीनों बिल सर्वसम्मति से पास हो गए।

चौथा बिल कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया ने पंजाब कृषि उत्पाद मंडियाँ (संशोधन) बिल, 2024 पेश किया, जो विधानसभा में बहुमत से पास हो गया।

Hot this week

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img