NoidaNational

पुलिस कमिश्नर ने स्कूलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के दिए निर्देश

पुलिस कमिश्नर ने स्कूलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के दिए निर्देश

अमर सैनी

नोएडा। स्कूलों में पिछले दिनों लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति, एसीपी प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति फेज-5 के तहत किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लोगों को नव निर्मित भारतीय न्याय संहिता में अंकित कानून तथा कार्यस्थल पर किसी लड़की/महिला के साथ घटना होने पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा के मानकों के अनुरूप कमेटी बनाकर बच्चों पर सतत निगरानी रखें। स्कूल परिसर के पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाए। संस्थानों में बच्चों को गैर शिक्षण कर्मचारियों के संपर्क में न आने दिया जाए। संस्थाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए श्रम उपलब्ध कराने वाली संस्था या एजेंसी का पुलिस सत्यापन कराया जाए। यह देखा जाए कि एजेंसी द्वारा भेजे जा रहे व्यक्ति का पुलिस सत्यापन हुआ है या नहीं। समय-समय पर बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जाए। बच्चों को यह भी बताया जाए कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करता है तो वे तुरंत अपने शिक्षक/प्रबंधन को बताएं। बच्चों को ले जाने वाली बसों/वैन आदि में डैश कैमरे भी लगाए जाएं। स्कूल प्रबंधकों और प्रबंधन को समय-समय पर अभिभावकों के साथ सुरक्षा के संबंध में बैठक करनी चाहिए। यदि शिक्षक को बच्चों के व्यवहार में कोई बदलाव नजर आए तो परिजनों को बताते हुए तथ्य से अवगत कराया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players