Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

महाकुंभ मेला क्षेत्र में 15 दिसंबर तक इंस्टॉल होंगे सभी डेढ़ लाख टॉयलेट्स

इंस्टॉलेशन के लिए सभी वेंडर्स को किया गया इमपैनल्ड, एलओए भी जारी
इंस्टॉलेशन के लिए सभी वेंडर्स को किया गया इमपैनल्ड, एलओए भी जारी

प्रयागराज, 7 नवंबर। योगी सरकार महाकुंभ को स्वच्छ कुंभ बनाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रयागराज मेला प्राधिकरण इस संकल्प को साकार करने में जुट गया है। इसमें सैनिटेशन पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा है। महाकुंभ में 1.5 लाख से ज्यादा टॉयलेट्स और यूरिनल्स स्थापित किए जाने हैं। मेला प्रशासन ने 15 दिसंबर तक इन्हें स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी वेंडर्स को इमपैनल्ड कर लिया गया है। उन्हें एलओए भी जारी कर दिया गया है। पूरा फोकस है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक किसी भी सूरत में ओपन एरिया का उपयोग न करें। उन्हें सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

टॉयलेट्स की सफाई की होगी मॉनीटरिंग
विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला आकांक्षा राणा के अनुसार 15 दिसंबर तक सभी 1.5 लाख टॉयलेट्स और यूरिनल्स को स्थापित कर लिया जाएगा। इसके लिए एलओए जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जेट स्प्रे क्लीनिंग सिस्टम की भी स्थापना की जा रही है, जबकि सेसपूल ऑपरेशन प्लान भी तैयार किया गया है, ताकि सेप्टिक टैंक और सोक पिट के साथ ही अन्य विकल्प भी मौजूद रहें। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इन सभी टॉयलेट्स में साफ-सफाई और सुरक्षा की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए क्यूआर कोड्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इतने व्यापक पैमाने पर टॉयलेट्स और यूरिनल इंस्टॉल करने के लिए अब तक कुल 55 वेंडर्स को इम्पैनल्ड किया जा चुका है।

पीक डे में भी पर्याप्त होंगे टॉयलेट्स और यूरिनल्स
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप स्वच्छ कुंभ के संकल्प को साकार करने के लिए सैनिटेशन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। ये सारे टॉयलेट्स और यूरिनल्स मौनी अमावस्या को होने वाले प्रमुख स्नान में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थापित किए जा रहे हैं। मौनी अमावस्या महाकुंभ में सबसे अधिक डेंस (भीड़) वाला अवसर होता है। इस दिन 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको मानक मानते हुए ही टॉयलेट्स को स्थापित किया जा रहा है। स्टडी के अनुरूप 1.5 लाख टॉयलेट्स इतनी बड़ी संख्या के लिए पर्याप्त हैं। ऐसे में प्रमुख स्नान के अवसर पर टॉयलेट्स की कोई कमी नहीं होगी और सामान्य दिनों में भी यह संचालित किए जाते रहेंगे। श्रद्धालु 24 घंटे इनका उपयोग कर सकेंगे। इनकी साफ सफाई की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

सोक पिट और सेप्टिक टैंक वाले टॉयलेट्स किए जाएंगे स्थापित
कुंभ मेला क्षेत्र में सोक पिट वाले 49 हजार कनाथ टॉयलेट्स भी स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए 9 वेंडर्स को इमपैनल्ड कर दिया गया है। इसी तरह सेप्टिक टैंक वाले 12 हजार एफआरपी टॉयलेट्स भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए 10 वेंडर्स इम्पैनल्ड हैं। वहीं, 17 हजार सोक पिट वाले एफआरपी टॉयलेट्स भी इंस्टॉल किए जा रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी 8 वेंडर्स को दी गई है। इसके अतिरिक्त, 9 हजार प्रीफैब्रिकेटेड स्टील बेस्ड कम्युनिटी टॉयलेट्स (सेप्टिक टैंक) के लिए 7 वेंडर्स और 23 हजार प्रीफैब्रिकेटेड स्टील बेस्ड कम्युनिटी टॉयलेट्स (सोक पिट) के लिए 8 वेंडर्स इमपैनल्ड हैं। यही नहीं, 10 सीटर वाले 350 मोबाइल टॉयलेट्स भी स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए 3 वेंडर्स को इमपैनल्ड किया गया है। 15 हजार सीमेंटेड टॉयलेट्स के लिए 3 वेंडर्स इमपैनल्ड हैं। इसके साथ ही, 500 वीआईपी टॉयलेट्स के लिए भी वेंडर ऑनबोर्ड किया जा रहा है। 20 हजार एफआरपी बेस्ड यूरिनल्स भी इंस्टॉल किए जा रहे हैं, जिनके लिए 5 वेंडर्स इम्पैनल्ड हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *