उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कल IDC प्राधिकरण की समीक्षा करेंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।दीपावली से पहले नोएडा की परियोजनाओं का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। उससे पहले शनिवार को प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

हालांकि इससे पहले बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी दीपक कुमार ने की थी। बैठक की तैयारियों को लेकर सीईओ लोकेश एम ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सिविल, जन स्वास्थ्य के अलावा कामर्शियल, इंडस्ट्रियल और संस्थागत विभाग भी शामिल रहे।

बोर्ड रुम में होगी बैठक

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड और नोएडा जंगल ट्रेल का उद्घाटन किया जाना है। इन दोनों परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही नोएडा वासियों को दोनों योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। ऐसे में चेयरमैन का ये दौरान नोएडा प्राधिकरण और विकास की परियोजनाओं के लिए काफी अहम माना जा रहा है। प्राधिकरण में सुबह 11 बजे बैठक होगी।

इन मुद्दों को किया जाएगा शामिल

जिसमें बोर्ड के अलावा प्रस्तावित और चल रही परियोजनाओं , पुर्नवास योजना पर पॉलिसी, वाटर मीटर, गढ्‌ढा मुक्त अभियान, बिल्डर बायर्स, इंवेस्टर समिट में निवेश और ग्राउंड रिपोर्ट जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसी के परीपेक्ष्य में शुक्रवार को सीईओ ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए। इससे पहले आरडब्ल्यू के साथ भी बैठक हो चुकी है। जिसमें सेक्टर से जुड़े मुद्दों को उठाया गया था। बतौर चेयरमैन ये पहली समीक्षा बैठक औद्योगिक विकास आयुक्त नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ करेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img