Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Mukundpur Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढही इमारत, तीन लोगों को बचाया गया, मलबे में फंसे व्यक्ति की तलाश जारी

Mukundpur Cylinder Blast

Mukundpur Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढही इमारत, तीन लोगों को बचाया गया, मलबे में फंसे व्यक्ति की तलाश जारी

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को हुए संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की मेडिकल जांच के बाद ही घायलों की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाली इमारत का इस्तेमाल बर्तन पॉलिश करने के काम के लिए किया जाता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मलबा हटाना शुरू कर दिया और अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की।

मौके पर पहुंचे बचाव दल और पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और मलबे में फंसे संभावित चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं। शुरुआती आशंका एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की जताई जा रही है, हालांकि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। इलाके को फिलहाल घेर लिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके के सैदुलाजाब में भी एक पांच मंजिला इमारत ढहने की बड़ी घटना सामने आई थी। उस हादसे में इमारत पास की दूसरी बिल्डिंग पर गिर गई थी, जिसके नीचे बनी कैंटीन में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए थे। उस घटना में कई लोगों की मौत भी हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने राजधानी में इमारतों की सुरक्षा और निर्माण मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें