उत्तर प्रदेशराज्य

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्री जरूरी, 19 हजार से अधिक किसान हो सकते हैं किस्त से वंचित

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्री जरूरी, 19 हजार से अधिक किसान हो सकते हैं किस्त से वंचित

नोएडा। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों के लिए चिंता की स्थिति बन गई है। जिले में कुल 48,112 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री निर्धारित है, लेकिन अब तक केवल 28,561 किसानों ने ही अपनी रजिस्ट्री पूरी कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित किया है। ऐसे में लगभग 19,551 किसान ऐसे हैं, जो समय रहते रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित होना पड़ सकता है।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने और पात्र किसानों की सही पहचान के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। इसी के तहत प्रत्येक किसान को यूनिक कोड जारी किया जा रहा है, जो रजिस्ट्री के बाद ही प्राप्त होता है। जिले में बड़ी संख्या में किसान अभी भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं, जिसके चलते उन्हें योजना की राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है।

कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार गांव-गांव में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 28,561 किसानों ने अपनी रजिस्ट्री कराकर यूनिक कोड प्राप्त कर लिया है। विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि शेष किसानों को भी जल्द से जल्द जागरूक कर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों ने अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं। समय रहते रजिस्ट्री नहीं कराने पर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करें और योजना का लाभ उठाएं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players