Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनHimachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगCargo Corridor Project: नोएडा एयरपोर्ट का कार्गो कॉरिडोर अधूरा, काम पूरा होने में लगेगा समयPolice Attack Case: पुलिस टीम पर हमले के 2012 के मामले में सात आरोपी बरी

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद
देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देशभर में आज ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आज के दिन देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजनीति जगत, खेल, फिल्म समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां लोगों को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. न्यू अशोक नगर में नमाज अदा के बाद आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। भारत में कल कई इलाकों में ईद का चांद नजर आया. इसके इस्लाम के धर्म गुरुओं ने आज ईद का ऐलान किया और आज पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है.मुस्लिम समुदाय में ईद का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. 30 दिन का रमजान का पवित्र माह समाप्त होने के साथ ही उसके अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है.

मस्जिदों और ईदगाहों को रंग-रोगन किया जाता है और साथ ही मस्जिदों को लाइटों से सजाया भी जाता है. ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों में मुसलमान सामुहिक तौर पर नमाज अदा करते है. नमाज के बाद आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते है. एक दूसरे के घरों में भी जाकर मुबारकबाद देते है. इसी के साथ आज के दिन सवैया खाई को खिलाई जाती है. आज ईद-उल-फितर का त्योहार देश में शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. पारंपरिक तरीके से सुबह-सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की. इसके लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग शहरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *