MAHARANA PRATAP SENA: महाराणा प्रताप सेना की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ की घोषणा  

MAHARANA PRATAP SENA: महाराणा प्रताप सेना की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ की घोषणा  

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

MAHARANA PRATAP SENA: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महाराणा प्रताप सेना ने राजधानी की सभी विधानसभा क्षेत्रों में “सत्ता परिवर्तन यात्रा” आयोजित करने का ऐलान किया। यह यात्रा 7 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। सेना ने इसकी जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता आयोजित की।

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन परमार और राष्ट्रीय प्रभारी ए. पी. सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मजार मुक्त और मुगल मुक्त देश का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुस्लिम या वाल्मीकि समाज से महिला मुख्यमंत्री बनने का समर्थन करते हैं।

हर्षवर्धन परमार ने कहा कि देश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनता को भ्रष्ट नेताओं को वोट के जरिए सजा देनी चाहिए। महाराणा प्रताप सेना ने इस यात्रा को देश और दिल्ली के बदलाव का माध्यम बताया। यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img