Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

फर्जी कॉल सेंटर खोल विदेशी नागरिकों से ठगी

फर्जी कॉल सेंटर खोल विदेशी नागरिकों से ठगी
नोएडा में फिर एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में फिर एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़े का यह सेंटर करीब 6 महीने से चल रहा था। यहां से बड़े स्तर पर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। पुलिस ने एक टिप पर छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है।

नोएडा जोन डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सेक्टर 113 थाना पुलिस ने सेक्टर 117 स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां से पुलिस ने नितीश सिंह पुत्र सतीश सिंह उम्र 28 वर्ष, एंड्रयू पुत्र लेमन उम्र 24 वर्ष, लुइस पुत्र एशिया उम्र 28 वर्ष, आकाश सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 27 वर्ष, रितिक पुत्र जितेंद्र उम्र 25 वर्ष, विवेक मित्तल पुत्र अनिल कुमार मित्तल उम्र 29 वर्ष, राहुल पासवान पुत्र रामचंद्र पासवान उम्र 26 वर्ष और संगीता पुत्री सैम उम्र 26 वर्ष, तियानारो पुत्री मसवा उम्र 31 वर्ष, यूनिस पुत्री मोहोज उम्र 20 वर्ष और सिमरन कश्यप पुत्री अतुल कश्यप उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप व अन्य डिवाइस की मदद से कॉल सेंटर चलाते हैं और विदेशी व्यक्तियों के मोबाइल व लैपटॉप सिस्टम में वायरस भेजकर सिस्टम हैक कर लेते हैं। लोगों से पैसे ठग कर ठगी करते हैं।

विदेशियों का करते थे शिकार
अब तक हजारों विदेशियों से ठगी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 19 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, टीपी लिंक, एक वाई-फाई राउटर आदि बरामद किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *