Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

पशुपालन विभाग ने एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया

पशुपालन विभाग
पशुपालन विभाग ने एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया

पशुपालन विभाग ने एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया

* कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अधिकारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर:

पंजाब के पशुपालन विभाग ने अपने अधिकारियों की कार्यकुशलता को और बढ़ाने के उद्देश्य से मगसीपा में एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सफल और खुशहाल जीवन जीने के लिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपने शौक, परिवार और आराम के लिए समय निकालने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और संपूर्ण जीवन जीने के लिए तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रभावी ढंग से समय प्रबंधन करके तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए उचित समय-सीमा निर्धारित कर कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद सुनिश्चित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

स.खुड्डियां ने कहा कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी को काम से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो वे मदद और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों से राज्य के पशुपालकों तक विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुँचाने की अपील की ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने तनाव प्रबंधन में परिवार, समय, काम, सरल जीवन और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तनाव प्रबंधन में परिवार, समाज, समय और व्यक्तिगत विचारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को उनके पेशेवर और निजी जीवन में उत्पन्न होने वाले तनाव का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि पशुपालन मंत्री और प्रमुख सचिव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग राज्य के पशुपालकों की भलाई के लिए समर्पित है। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने मगसीपा के कोर्स डायरेक्टर गगनदीप शर्मा और कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रभजोत सिंह के प्रयासों की भी सराहना की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *