Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Nand Nagri Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

Delhi Nand Nagri, e-rickshaw driver shot dead, police investigation

Delhi Nand Nagri Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक पार्क में ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नंद नगरी के एक पार्क में युवक को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना नंद नगरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिला, जिसकी पहचान सनी के रूप में हुई। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था और वर्तमान में उत्तम नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से मृतक का ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पार्क के बाहर एक शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सनी किसी के साथ बैठकर शराब पी रहा था, उसी दौरान किसी विवाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पहले नंद नगरी इलाके में ही रहता था, कुछ समय पहले ही वह अपना घर बेचकर परिवार सहित उत्तम नगर चला गया। शनिवार शाम वह किसी के बुलाने पर नंद नगरी आया था और फिर यह वारदात हो गई।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें