भारत

फैक्ट्री में पंखे से लटका मिला बिजनेसमैन का शव

फैक्ट्री में पंखे से लटका मिला बिजनेसमैन का शव

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-7 स्थित एक फैक्ट्री में बिजनेसमैन का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला है कि बिजनेसमैन को व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है। जिसकी वजह से उन पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि कर्जदारों से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
मूलरूप से बरेली के रहने वाले 55 वर्षीय डालचंद्र यादव परिवार के साथ सेक्टर-44 में रहते थे। उन्होंने सेक्टर-7 में किराए की बिल्डिंग में फैक्ट्री खोली हुई थी। फैक्ट्री कारों के रेडिएटर के लिए पंखे बनाने का काम होता था। बुधवार रात डालचंद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए फैक्ट्री पहुंचे। यहां परिजनों ने डालचंद्र का शव पंखे से लटका पाया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि व्यापार में घाटा होने के कारण वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे।

कोविड में चौपट हुआ कारोबार
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कोविड से पहले कारोबार अच्छा चल रहा था। लेकिन कोविड में कारोबार चौपट हो गया। इसके बाद डालचंद्र ने कुछ लोगों से कर्जा लेकर दोबारा काम शुरू किया। लेकिन वह भी नहीं चल पाया। कुछ समय खाली रहने के बाद उन्होंने दोबारा कारोबार करने के लिए ब्याज पर पैसा उठा लिया। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर-7 में फैक्ट्री लगा ली। लेकिन यहां भी कारोबार नहीं चल पाया और वह मानसिक तनाव में रहने लगे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि डालचंद्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जांच में पता चला है कि उन पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया। जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players