Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, जनता ने कहा- बौखला गई है AAP

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, जनता ने कहा- बौखला गई है AAP

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी के आवास को लेकर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। भाजपा ने केजरीवाल के आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए निशाना साधा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मीडिया को मुख्यमंत्री आवास का निरीक्षण करने की चुनौती दी है। जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ का कहना है कि “आम आदमी पार्टी बौखला गई है।” आलोचकों ने यह भी दावा किया कि अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा होने के बाद सीधे ‘शीशमहल’ गए थे।

इसी तरह, मनीष सिसोदिया की जेल से रिहाई के बाद भी ‘शीशमहल’ पहुंचने की बात कही जा रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के नेतृत्व में PWD मंत्रालय ने आवास की चाबी अपने हाथ में ले ली, जिससे कानून व्यवस्था और राजनीतिक आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। AAP का कहना है कि भाजपा मुद्दों को भटकाने के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img