Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

सड़कों के निर्माण कार्य 31 मई तक पूरे करने होंगे, तीन सांसदों का पैसा होगा वापस

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में गाजियाबाद के विकास भवन सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में गाजियाबाद के विकास भवन सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई

अमर सैनी

गाजियाबाद। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में गाजियाबाद के विकास भवन सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्देश दिया गया कि एक अप्रैल 2023 से पूर्व स्वीकृत कार्यों के बाद सांसदों के खाते में बची धनराशि DRDA को वापस की जाए और ये पैसा फिर भारत सरकार के CNA खाते में जमा कर दिया जाए।

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि एक अप्रैल 2023 से पहले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 1.62 करोड़ रुपए के कुल सात कार्य स्वीकृत हुए थे। इसके अलावा यूपी सिडको के 44.34 लाख रुपए के दो कार्य स्वीकृत थे। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि 31 मई तक ये काम पूरे कराएं। सीडीओ ने कहा कि गोविंदपुरम अनाज मंडी परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय का कार्य ईवीएम वेयर हाउस होने की वजह से बाधित है। इसलिए इस काम के अलावा बाकी सभी काम 31 मई तक पूरे कर लिए जाएं। बैठक में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित, कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, यूपी सिडको अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *