Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Gujarat Train: गुजरात को जल्द मिलेंगी दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Gujarat Train: गुजरात को जल्द मिलेंगी दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुजरात में दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है। इनमें एक अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस और दूसरी वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह आयोजन दाहोद में किया जाएगा, जहां से इन दोनों गाड़ियों की सेवाएं विधिवत प्रारंभ की जाएंगी।

पहली गाड़ी 26901/26902 साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी। गुरुवार को इसका संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन हर सुबह 5:25 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान करेगी और चांदलोडिया, विरमगाम, राजकोट, जूनागढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:25 बजे वेरावल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 26902 दोपहर 2:40 बजे वेरावल से रवाना होकर राजकोट, विरमगाम आदि होते हुए रात 9:35 बजे साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी।

चांदलोडिया स्टेशन पर फिलहाल अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित वाणिज्यिक ठहराव चांदलोडिया स्टेशन पर भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

दूसरी ट्रेन 19011/19012 वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस है, जिसका संचालन भी प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन गुजरात के दक्षिणी और मध्य हिस्सों को जोड़ते हुए यात्रियों को एक नई सस्ती और सुविधाजनक यात्रा सुविधा प्रदान करेगी। गाड़ी संख्या 19011 प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे वलसाड से रवाना होकर बीलीमोरा, नवसारी, सूरत, वडोदरा और गोधरा होते हुए 11:05 बजे दाहोद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19012 दोपहर 11:55 बजे दाहोद से प्रस्थान कर रात 8:05 बजे वलसाड पहुंचेगी।

इस एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 17 डिब्बे होंगे, जिनमें एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच, चार थर्ड एसी कोच, दस सेकंड क्लास कोच और दो गार्ड सह पार्सल वैन शामिल होंगे। विशेष रूप से, एक गार्ड वैन में दिव्यांग यात्रियों के बैठने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री द्वारा इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के बाद गुजरात के यात्रियों को न केवल तेज़ और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क और गतिशीलता भी और अधिक सशक्त होगी। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को भी नया बल मिलेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें