Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफाNoida Advocate Couple Assault: घर के नीचे शराब पीने से मना करने पर अधिवक्ता और पति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को लूटा
शहर में बाइक सवार सवार लुटेरों का आतंक बरकरार है। यह बदमाश रोज लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं

अमर सैनी
नोएडा। शहर में बाइक सवार सवार लुटेरों का आतंक बरकरार है। यह बदमाश रोज लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार लुटेरों ने थाना सेक्टर-49 और सेक्टर-113 क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। घटना 19 अक्तूबर की है। पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-49 स्थित अंजनी होम्स में उत्कर्ष भार्गव परिवार के साथ रहते हैं। वह 19 अक्तूबर की रात अपनी पत्नी पूजा के साथ सेक्टर-76 स्थित सब्जी मंडी गए थे। इस दौरान काले रंग की यामाहा बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवक उनके पास आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपी उनके गले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जब उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें बाइक सवार बदमाश कैद मिले। बाइक की आगे की नंबर प्लेट टूटी हुइ थी और उस पर यूपी16सीएस लिखा हुआ था। उत्कर्ष ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

बदमाशों ने सेक्टर-78 में युवक से की लूटपाट
सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसायटी में शिवांशु भसीन परिवार के साथ रहते हैं। वह 19 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे सोसायटी की मार्केट के सामने से गुजर रहे थे। तभी एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो बदमाश उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *