Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

पेट्रोल भरवाने आए युवकों को कर्मचारियों ने पीटा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा
सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा

अमर सैनी

नोएडा। सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारीयों की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। पेट्रोल भरने आये युवकों से कर्मचारियों की झड़प हो गई है। जिसके बाद कर्मचारियों ने युवकों को बुरी तरह पीटा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
24 सेकंड की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों की युवकों से झड़प हो जाती है। देखते ही देखते यह बहस मारपीट पर उतर आती है। इस दौरान पेट्रोल पंप के पांच कर्मचारी मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई देते हैं। यह वीडियो कार में बैठे युवक ने बनाया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तीन दिन पुरानी है जिसमें इटेड़ा गोल चक्कर के पास आइओसी पैट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर एक व्यक्ति के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट की गई थी। इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले तीन पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *