Faridabad Crime: फरीदाबाद में 2110 किलो कॉपर की लूट का खुलासा, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने दो आरोपी दबोचे

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 2110 किलो कॉपर की लूट का खुलासा, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने दो आरोपी दबोचे

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने सेक्टर-24 स्थित एक मेटल कंपनी में हुए बड़े लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब 23/24 नवंबर की रात करीब 5-6 अज्ञात बदमाशों ने कंपनी परिसर में मौजूद चौकीदार को बंधक बना लिया और लगभग 2110 किलोग्राम तांबा, एक पिकअप गाड़ी और दो LED टीवी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत कंपनी संचालक जतिन चोपड़ा द्वारा थाना मुजेसर में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने आरोपियों की पहचान करते हुए बिहार के मुंगेर जिला निवासी सन्दीप सुमन (42) और सूरज (39) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सन्दीप सुमन इस लूट की पूरी योजना का मुख्य सूत्रधार था। वह करीब छह महीने पहले इसी कंपनी में कार्यरत था और वर्तमान में पियाला स्थित एक कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था। पैसों की भारी जरूरत के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

जानकारी के अनुसार आरोपी सन्दीप पर बिहार में पूर्व में हत्या का मामला दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। आरोपी सूरज उसी का गांव का रहने वाला है जो रोजगार की तलाश में फरीदाबाद आया था और सन्दीप के सहयोग से इस अपराध में शामिल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे, लेकिन अपराध शाखा टीम ने उन्हें फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया, जहां से वे बिहार भागने की तैयारी में थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2110 किलोग्राम तांबा, दो LED टीवी और पिकअप गाड़ी बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों और अपराध में उपयोग किए गए नेटवर्क की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img