Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

समस्याओं से परेशान सोसाइटी निवासियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं दो सेक्टरों के निवासी
मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं दो सेक्टरों के निवासी

अमर सैनी

नोएडा। समस्याओं से परेशान ग्रेनो वेस्ट की अलग-अलग सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डरों के खिलाफ हल्ला बोला। सुबह से दोपहर तक ग्रेनो वेस्ट में कहीं सोसाइटी के अंदर तो कुछ जगहों पर सोसाइटी के बाहर निवासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पंचशील हाइनिश के निवासियों ने स्वीमिंग पूल और पंचशील ग्रींस-2 के निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क की बकाया धनराशि पर वसूले जा रहे जुर्माने को हटाने की मांग की है। जबकि दूषित पानी व अन्य समस्याओं से परेशान निराला एस्टेट सोसाइटी के निवासी ने भी प्रदर्शन् किया। उधर रॉयल नेस्ट सोसाइटी निवासियों ने रखरखाव शुल्क बढ़ाने का विरोध किया है। वहीं ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 और सेक्टर-12 निवासियों ने भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाने के विरोध में नारेबाजी की। इन सभी स्थानों पर निवासियों ने मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहने की बात कही है। साथ ही प्रशासन और प्राधिकरण पर किसी तरह की मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं दो सेक्टरों के निवासी
नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के पदाधिकारियों ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 और 12 के निवासियों के साथ बैठक के बाद मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की उदासीनता के कारण निवासियों में रोष है। दोनों सेक्टरों में एक भी पार्क नहीं है। सर्विस रोड पर लाइट नहीं हैं। लावारिस कुत्ते और पशु की समस्या का निदान नहीं हुआ है। स्पीड ब्रेकर, 130 मीटर रोड पर फुट ओवर ब्रिज, खुला नाला, प्रवेश द्वार, फॉगिंग, टूटी सीवर लाइन, सुरक्षा, महागुन मंत्रा सोसाइटी के पास सड़क आदि समस्याएं है। बैठक में स्थानीय समस्याओं की सूची तैयार की गई। जो प्राधिकरण के अफसरों के समक्ष रखी जाएगी और उनका समाधान कराया जाएगा। बैठक में समीर भरद्वाज, रवींद्र कुमार, पवन यादव, डीके सिन्हा, संजीव सक्सेना, प्रतिश राय, संदीप कुमार, गणेश उपाध्याय, राज पाल, विकास सिन्हा, संजय सिंह, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

निवासियों ने स्वीमिंग पूल के अंदर किया प्रदर्शन
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ मुख्य गेट और स्वीमिंग पूल के अंदर खड़े होकर प्रदर्शन किया। निवासी स्वीमिंग पूल शुरू नहीं होने से नाराज हैं। आरोप है कि चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी बिल्डर ने स्वीमिंग पूल शुरू नहीं किया है। निवासी राम मोहन ने बताया कि बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क में कमी नहीं कर रहा है, लेकिन सुविधाओं में कटौती कर रहा है। इस मौके पर अमित गुप्ता, वंदना सिंह, रुचि सिंह, रोहन, संजीव, पीयूष, विनायक, अनिल, सुमित, आलोक, अनुज, रक्तमणि समेत अन्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *