17 अध्यापकों ने मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-56 में स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में एक बेहद चौंका देने वाला सामने आया है। शिक्षा के मंदिर में बच्चों को अंहिसा का पाठ पढ़ाने वाले अध्यापकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। करीब 17 अध्यापकों ने स्कूल मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यापकों ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-56 में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल है। स्कूल मैनेजमेंट और अध्यापकों के बीच पिछले काफी समय सैलरी और अन्य कुछ बातों को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को मामला ज्यादा गर्माया गया। स्कूल के करीब 17 अध्यापकों का आरोप है कि स्कूल की तरफ से उन्हें सैलरी दी गई थी। अब मैनेजमेंट उनसे आधी सैलरी वापस मांग रहा है। कई बार इसका दबाव बना चुका है। गुरुवार को स्कूल मैनेजमेंट इसी बात को लेकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज भी की। इस मामले के बाद अध्यापकों ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस और डीएम से की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट और अध्यापकों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर गुरुवार को अध्यापकों ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत की है। अध्यापकों द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img