Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bulandshahr: महाशिवरात्रि पर बुलंदशहर में ऋषि बोध उत्सव समारोह, भक्ति में डूबा नगर

Bulandshahr: महाशिवरात्रि पर बुलंदशहर में ऋषि बोध उत्सव समारोह, भक्ति में डूबा नगर

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के कस्बा स्याना में बुधवार को महाशिवरात्रि और महर्षि दयानंद ऋषि बोधोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आर्य समाज के तत्वावधान में हुए इस समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। समारोह का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार, भारत माता, भगवान राम, श्रीकृष्ण और महर्षि दयानंद के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। यह प्रभात फेरी मौहल्ला मोड़ा चौक से शुरू होकर झंगीरी मंडी, मुख्य बाजार, श्रीराम तिराहा और मंदिर मार्ग से होते हुए आर्य समाज मंदिर पहुंची। इसमें नगर के आर्यजन, गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। फेरी के दौरान देश के शहीदों को नमन किया गया और समाज में व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वासों को दूर करने का संकल्प लिया गया।

देर शाम ऋग्वेद और यजुर्वेद के मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन हुआ। गुरुकुल ततारपुर के विद्वान एवं शिक्षाविद डॉ. शिवकुमार शास्त्री ने ‘ऋषि बोधोत्सव का राष्ट्र निर्माण में योगदान’ विषय पर व्याख्यान दिया। वैदिक विद्वान आचार्य डॉ. शिवकुमार शास्त्री, आर्य समाज प्रधान नरेंद्र रस्तोगी और प्रोहित आचार्य राजेंद्र शास्त्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए शिव के महत्व को समझाया। इस अवसर पर सौरव आर्य, भागीरथ आर्य, ऋषि रस्तोगी, रीता सिंह, पंकज सिंह और संदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें