राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Suicide Case: इलेक्ट्रीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी सहित चार पर मुकदमा दर्ज

Noida Suicide Case: इलेक्ट्रीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी सहित चार पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में किराये के मकान में रहने वाले एक इलेक्ट्रीशियन ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी, उसके दो जीजा और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बुलंदशहर के ऐदलपुर धीमरी गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले नरसेना गांव की एक युवती से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया था। पुष्पेंद्र एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था और ग्रेटर नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुष्पेंद्र की पत्नी के अपने जीजा से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। उनका कहना है कि पत्नी, उसके दो जीजा और भाई मिलकर पुष्पेंद्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे थे। आरोप यह भी है कि पत्नी ने अपने भाई की शादी के लिए पैसे की मांग की थी और रुपये न देने पर पुष्पेंद्र के साथ मारपीट की गई।

परिवार का दावा है कि 16 फरवरी को लगातार उत्पीड़न से तंग आकर पुष्पेंद्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो संदेश पोस्ट किया था, जिसमें पत्नी, उसके भाई और दो जीजा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

पुष्पेंद्र के भाई बृजेश की शिकायत पर सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने पत्नी, दो जीजा देवेंद्र और सुंदर, तथा भाई सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button