राज्यउत्तर प्रदेश

Dadri Bulandshahr Metro: दादरी और बुलंदशहर रूट पर मेट्रो की मांग तेज

Dadri Bulandshahr Metro: दादरी और बुलंदशहर रूट पर मेट्रो की मांग तेज

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के तेजी से बढ़ते शहरों में आबादी और आवागमन की जरूरतों को देखते हुए गाजियाबाद-दादरी और बुलंदशहर रूट पर मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग उठी है। इस संदर्भ में आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ़ आनंद आर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। डॉ़ आनंद आर्य का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कई क्षेत्र अभी भी मेट्रो सेवा से वंचित हैं।

डॉ़ आर्य ने पत्र में उल्लेख किया कि गाजियाबाद-दादरी-सिकंद्राबाद और बुलंदशहर रूट पर तेजी से आबादी बढ़ रही है और इसके चलते यहां के नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन की जरूरत है। इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होने से लगभग 50 लाख आबादी को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम “सबका साथ, सबका विकास” के नारे के अनुरूप होगा और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में योगदान देगा।

आर्य प्रतिनिधि सभा ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस रूट पर मेट्रो योजना को जल्द से जल्द तैयार किया जाए और निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि लोगों को लंबी दूरी के सफर में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button