Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: क्रिकेट खेलने से मना करने पर रॉड से हमला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: क्रिकेट खेलने से मना करने पर रॉड से हमला
कासना में क्रिकेट खेलने से मना करने पर तीन सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कासना में क्रिकेट खेलने से मना करने पर तीन सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जमालपुर गांव के रहने वाले संजय ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले तीन सगे भाई सोमवार को खेत में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच संजय का बेटा गौरव वहां से निकालकर जा रहा था। आरोप है कि आरोपी भाइयों ने गौरव से क्रिकेट खेलने के लिए कहा, गौरव ने मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में गौरव के पिता संजय ने आरोपी मंगल, बंटी और दिलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बच्चों के बीच विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें