Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत, नाम और पते के आधार पर परिजनों को तलाश रही पुलिस

Hapur : हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस जांच में पता चला कि मृतक युवक मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कपिल है। जिस पर पुलिस ने जांच की लेकिन उसके परिजनों का कुछ पता नहीं चल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब मृतक की वास्तविक पहचान कराने में जुटी है ताकि उसके परिजन को सूचना दी जा सके।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को हाफिजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय घायल युवक ने पुलिस को अपना नाम कंकरखेड़ा, जिला मेरठ निवासी कपिल बताया था। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक द्वारा बताए गए नाम और पते के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई, लेकिन बताए गए नाम और पते के आधार पर युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके चलते पुलिस के सामने मृतक की वास्तविक पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतक द्वारा बताए गए नाम और पते के आधार पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है। आसपास के थानों में भी हादसे के संबंध में सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द मृतक की शिनाख्त हो सके, ताकि उसके परिजन को सूचना दी जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें