Delhi Crime: दिल्ली के मजनू का टीला स्थित बाल सुधार गृह में एक लड़के की पीट-पीट कर हत्या, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

Delhi Crime: दिल्ली के मजनू का टीला स्थित बाल सुधार गृह में एक लड़के की पीट-पीट कर हत्या, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तरी दिल्ली के मजनू टीला इलाके स्थित बाल सुधार गृह में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कर्ण के रूप में हुई है, जो दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी गांव का निवासी था। गंभीर रूप से घायल कर्ण को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौलाना आजाद हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक मेडिकल पैनल गठित किया जा रहा है जो इस मामले की पारदर्शिता से जांच और पोस्टमार्टम करेगा।

कर्ण का परिवार गहरे सदमे में है। उनका कहना है कि उन्होंने 13 मई को स्वयं बेटे को पुलिस को सौंपा था, ताकि वह सुधार गृह में रहकर गलत राह छोड़कर एक बेहतर जीवन की ओर बढ़ सके। उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा लौटेगा ही नहीं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जब उन्हें सूचना मिली कि बेटे की तबीयत खराब है और इलाज चल रहा है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बेटे की मौत की जानकारी दी गई।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर ध्यान दिया जाता या वहां पर्याप्त निगरानी होती, तो इस तरह की घटना नहीं घटती। परिवार का दावा है कि कर्ण को उसके ही साथियों ने नहाने के दौरान पीट-पीट कर मार डाला। परिजन पूछ रहे हैं कि सुधार गृह में आखिर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मौलाना आजाद हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

https://youtu.be/NvqYyIPN7Bg

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img