राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Road Safety: युवराज की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण ने रोड सेफ्टी और ड्रेनेज सुधार पर कड़ा एक्शन शुरू किया

Noida Road Safety: युवराज की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण ने रोड सेफ्टी और ड्रेनेज सुधार पर कड़ा एक्शन शुरू किया

नोएडा। युवराज की दर्दनाक मौत ने शहर में रोड सेफ्टी और इन्फ्रास्ट्रक्चर की गंभीर कमियों को उजागर कर दिया है। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है और शहर के रोड सेफ्टी सिस्टम तथा ड्रेनेज नेटवर्क में सुधार के लिए सख्त कदम उठा रहा है। प्राधिकरण ने सर्वे के आधार पर 65 ब्लैक स्पॉट यानी ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं, जहां सड़क किनारे वॉटर लॉगिंग, खड़े बेसमेंट या सुरक्षा फीचर्स की कमी पाई गई। इन ब्लैक स्पॉट्स में से 50 सीधे तौर पर निजी डेवलपर्स से जुड़े हैं।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इन 50 पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा मानकों के अनुरूप रोड डिजाइन की कमी पाई गई। सभी संबंधित डेवलपर्स को 3 से 5 दिन के भीतर सुधार करने का नोटिस जारी किया जाएगा। यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, 15 ऐसे पॉइंट्स भी सामने आए हैं, जिनकी सुरक्षा जिम्मेदारी सीधे नोएडा प्राधिकरण की है। इन जगहों पर सुरक्षा रेलिंग, रोड मार्किंग, साइनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी जरूरी व्यवस्थाएं प्राधिकरण की टीम द्वारा जल्द पूरी कराई जाएंगी।

सड़क सुधार के अलावा प्राधिकरण ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर भी फोकस किया है। युवराज की मौत के बाद 20 गांवों में ड्रेनेज और जलभराव सुधार की योजना बनाई गई है। इनमें से 7 गांवों के प्रोजेक्ट को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और शेष परियोजनाओं पर प्रक्रिया जारी है। प्राधिकरण का मानना है कि जलभराव ही कई दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है, इसलिए इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

साथ ही पूरे नोएडा शहर का व्यापक ड्रेनेज सर्वे कराया जाएगा, जिसमें कमजोर ड्रेनेज पॉइंट्स, ओवरफ्लो जोन और जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अब हादसों के बाद नहीं, बल्कि पहले से ही खतरे को पहचानकर सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से नागरिक सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players