Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

करोड़ों रुपए की जमीन पर चलाया बुलडोजर, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम. अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन मोड में हैं
करोड़ों रुपए की जमीन पर चलाया बुलडोजर, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम. अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन मोड में हैं। सीईओ ने अवैध अतिक्रमण अभियान को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत हर रोज प्राधिकरण की टीम बुलडोजर चला कर तोड़फोड़ कर रही है। मंगलवार को भी सेक्टर 115 स्थित सोरखा गांव में करोड़ों रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस बीच कब्जादरों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत वर्क सर्किल-6 की टीम ने सोरखा गांव में खसरा संख्या-388 पर अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाया है। यहां पर नोएडा प्राधिकरण ने अपना बोर्ड लगा दिया है। ससरकारी काम में बाधा डालने पर कब्जादार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा यहां निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सीईओ ने सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अधिसूचित एरिया में जहां भी अतिक्रमण हो रहा हो उसको अभियान चलाकर तोड़ दिया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इन कॉलोनाइजरों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई न लगाएं। अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *