Delhi: शाहदरा डबल मर्डर पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज- बिगड़ती जा रही है दिल्ली की कानून-व्यवस्था

शाहदरा डबल मर्डर पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज- बिगड़ती जा रही है दिल्ली की कानून-व्यवस्था

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

शाहदरा डबल मर्डर केस पर बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा है। AAP ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को ढीला बताते हुए कहा कि स्थिति बिगड़ती जा रही है और बीजेपी की सरकार लॉ एंड आर्डर संभालने में नाकाम है। दिवाली के मौके पर एक परिवार की खुशी मातम में बदल गई जब दो लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई। AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी की लचर कानून व्यवस्था के कारण यह घटना घटी। उन्होंने कहा कि, “बीजेपी के नकारेपन के कारण ठप हो चुकी कानून व्यवस्था के कारण कल रात दिवाली मना रहे दो लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई।”

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह 24 घंटे दिल्ली के लोगों के काम रोकने की कोशिश करती रहती है। उन्होंने कहा, “अगर वो इतनी मेहनत कानून व्यवस्था सुधारने में लगाती तो हर दिन हत्याएँ, गैंगवार और लूटपाट नहीं हो रही होती।” दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में घर के बाहर दीवाली मना रहे एक परिवार पर रात 8:30 बजे दो शख्स ने फायरिंग कर दी। इस घटना में 40 वर्षीय आकाश और उनके 16 वर्षीय बेटे ऋषभ की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बेटे कृष को गंभीर चोट आई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। घटना में लगभग पांच राउंड फायरिंग की गई।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img