राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा में UP16FH 0001 नंबर की रिकॉर्ड बोली: 27.50 लाख में हुआ अलॉट, 3.5 करोड़ की मर्सिडीज पर चमकेगा खास नंबर

Noida: नोएडा में UP16FH 0001 नंबर की रिकॉर्ड बोली: 27.50 लाख में हुआ अलॉट, 3.5 करोड़ की मर्सिडीज पर चमकेगा खास नंबर

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में वाहन पंजीकरण के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है, जहां प्रीमियम वीआईपी नंबर UP16FH 0001 को हासिल करने के लिए 27 लाख 50 हजार रुपए की अभूतपूर्व बोली लगाई गई। यह बोली AVIORION PRIVATE LIMITED द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दर्ज की गई, जिसके बाद यह नंबर आधिकारिक रूप से कंपनी के नाम अलॉट कर दिया गया है। इस राशि ने अब तक की सभी बोलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार कंपनी ने 7 नवंबर को 33,333 रुपए धरोहर राशि के रूप में जमा कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। ऑनलाइन बोली में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद यह विशेष नंबर कंपनी के नाम हो गया। यह नंबर UP16FH सीरीज का सबसे प्रीमियम और सबसे अधिक मूल्य वाला नंबर माना जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि नोएडा में आकर्षक और वीआईपी नंबरों के लिए पहले भी ऊँची बोली लगाई गई है, लेकिन इतनी बड़ी राशि पहली बार किसी नंबर के लिए चुकाई गई है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बोली है जो ऑटोमोबाइल सेक्टर और लग्जरी वाहन मालिकों में प्रीमियम नंबरों के बढ़ते क्रेज को दर्शाती है।

कंपनी ने हाल ही में एक लग्जरी मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपए है। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस तरह का प्रीमियम नंबर प्रतिष्ठा और ब्रांड पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में जीत हासिल करने के बाद यह नंबर उनकी नई कार पर प्रदर्शित होगा।

इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा बटोरी है और लोगों में वीआईपी नंबरों के प्रति बढ़ते आकर्षण को उजागर किया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में ऐसे प्रीमियम नंबरों की मांग और भी तेज़ी से बढ़ेगी।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button